PM kisan yojana 22st installment : सभी किसान भाई 22वी क़िस्त आने से पहले। करा ले यह 2 जरुरी काम वरना नही मिलेगी क़िस्त

PM kisan yojana 22st installment : नमस्कार दोस्तों PM Kisan Samman Nidhi Yojana के तहत केंद्र सरकार हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता किसानों को प्रदान करती है, यह राशि 2-2 हजार रुपये की चार किस्तों में दी जाती है, अब तक सर्कार ने 21 किस्तें किसानो की दे दी है, और अब 22वीं किस्त का इंतजार किसानों को है, लेकिन उससे पहले किसानो को कुछ जरुरी काम कर बाना होगा वरना नही मिलेगी 22 क़िस्त, बता दे की अगर आपने e-KYC और भू-सत्यापन (लैंड पार्सल सत्यापन) पूरा नहीं किया है, तो आप इस किस्त से वंचित रह सकते हैं, इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताएगे कि इन दोनों जरूरी कामो को कैसे पूरा करें योजना का लाभ ले ।

PM Kisan Yojana 22वीं किस्त के लिए क्या है e-KYC और क्यों है जरूरी?

जानकारी के लिए आपको बता दे की e-KYC यानी इलेक्ट्रॉनिक नो योर कस्टमर, PM Kisan योजना में e-KYC एक अनिवार्य प्रक्रिया है जिसके द्वारा आपकी पहचान और बैंक खाते की जानकारी डिजिटल रूप से सत्यापित की जाती है, यह सुरक्षा और पारदर्शिता के लिए आवश्यक है, अगर आपने पहले केवल आधार कार्ड लिंक करवाया था, तो अब बायोमेट्रिक या आधार ओटीपी के माध्यम से e-KYC पूरा करना अनिवार्य है, बिना e-KYC के आपकी किस्त रोकी जा सकती है।

इसे भी पढ़े,,, PM Ujjwala Yojana Online Apply 2026 : फ्री गैस कनेक्शन के लिए नए आवेदन शुरू

e-KYC कैसे पूरा करें?

  1. सबसे पहले आप PM Kisan आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
  2. और फिर e-KYC’ के विकल्प पर क्लिक करें।
  3. अब अपना आधार नंबर दर्ज करें और प्रोसीड पर क्लिक करें।
  4. नंबर डालते ही आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर OTP भेजा जाएगा जिसे दर्ज करें।
  5. बायोमेट्रिक सत्यापन (अंगुलियों के निशान या आईरिस स्कैन) के लिए निर्देशों का पालन करें, इसे आप किसी CSC (कॉमन सर्विस सेंटर), बैंक या आधार सेवा केंद्र पर जाकर भी पूरा करवा सकते हैं।

भू-सत्यापन -लैंड पार्सल सत्यापन क्या है और इसे कैसे करें?

जानकारी के तोर पर आपको बता दे की भू-सत्यापन योजना का दूसरा महत्वपूर्ण चरण है।, इसमें आपकी जमीन के दस्तावेजों और राज्य के भू-अभिलेखों के साथ PM Kisan पोर्टल पर दर्ज जानकारी का मिलान किया जाता है, अगर जमीन के रिकॉर्ड में कोई विसंगति है (जैसे नाम में अंतर, खाता नंबर गलत होना), तो आपका लाभ रुक सकता है।

भू-सत्यापन की प्रक्रिया

  • वेसे तो दोस्तों यह प्रक्रिया अक्सर राज्य सरकारों द्वारा संचालित की जाती है।
  • लेकिन आप PM Kisan पोर्टल पर लॉग इन करके अपनी भूमि विवरणकी स्थिति चेक कर सकते हैं।
  • अगर स्टेटस “सत्यापित दिखता है, तो सही हैं।
  • अगर यह असत्यापित है, तो तुरंत ग्राम पटवारी, तहसीलदार या राजस्व विभाग के अधिकारी से संपर्क करके अपने भू-अभिलेखों को अपडेट और सत्यापित करवाएं।
  • कुछ राज्यों में, ऑनलाइन पोर्टल के जरिए भी शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

1. PM Kisan की 22वीं किस्त कब जारी हो सकती है?

22वीं किस्त जारी करने की आधिकारिक तिथि अभी घोषित नहीं हुई है, पिछले रिकॉर्ड के आधार पर, यह अप्रैल-मई 2026 के दौरान जारी की जा सकती है, किसानों को आधिकारिक वेबसाइट और समाचारों पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

2. क्या PM Kisan रजिस्ट्रेशन फिर से कराना पड़ता है?

नहीं, एक बार पंजीकरण हो जाने के बाद उसे दोबारा कराने की जरूरत नहीं है, हालांकि, हर साल e-KYC नवीनीकरण और समय-समय पर होने वाले भू-सत्यापन जैसी प्रक्रियाओं को पूरा करना आवश्यक है।

3. अगर e-KYC पेंडिंग है तो क्या करें?

अपनी स्थिति PM Kisan पोर्टल पर ‘बेनिफिशरी स्टेटस’ में चेक करें। अगर e-KYC पेंडिंग दिखे, तो ऊपर बताए गए तरीके से तुरंत इसे पूरा करें, CSC केंद्र पर जाकर यह काम आसानी से करवाया जा सकता है।

4. भू-सत्यापन में त्रुटि आने पर किससे संपर्क करें?

सबसे पहले अपने गांव के पटवारी या राजस्व विभाग के अधिकारी से संपर्क करें, वे भू-अभिलेख (खसरा/खतौनी) में सुधार करवा सकते हैं, इसके बाद PM Kisan हेल्पलाइन नंबर 155261 या 011-23381092 पर भी सहायता ली जा सकती है।

5. क्या बैंक खाता अपडेट करना जरूरी है?

हां, अगर आपने बैंक खाता बदला है या खाते का IFSC कोड बदल गया है, तो PM Kisan पोर्टल पर लॉग इन करके ‘बैंक अकाउंट अपडेशन’ का विकल्प चुनकर नई जानकारी दर्ज करें, इससे राशि सीधे सही खाते में पहुंचेगी।

Leave a Comment

WhatsApp Icon