CTET Admit Card 2026 जारी : नमस्कार दोस्तों केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 5 फरवरी 2026 को सीटेट फरवरी सत्र के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं, लाखों उम्मीदवार जो केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा CTET में शामिल होने जा रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
जैसा की आपको पता ही होगा की सीटेट केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा भारत में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड CBSE द्वारा आयोजित इस परीक्षा के फरवरी 2026 सत्र के एडमिट कार्ड 5 फरवरी 2026 को जारी किए गए हैं। परीक्षा 7 और 8 फरवरी 2026 को देश भर के 140 से अधिक केंद्रों पर आयोजित की जाएगी, दोस्तों यह एडमिट कार्ड परीक्षा में प्रवेश का अनिवार्य दस्तावेज है, जिसमें परीक्षा तिथि, समय, केंद्र का पता और उम्मीदवार की व्यक्तिगत जानकारी होती है।
CTET Admit Card 2026
जानकारी के लिए आपको बता दे की परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड में दी गई हर जानकारी को ध्यान से समझना जरूरी है, नीचे दी गई टेवल मे सीटेट एडमिट कार्ड 2026 से संबंधित सभी मुख्य जानकारी दी गई है।
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| परीक्षा का नाम | केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) |
| आयोजन बोर्ड | केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) |
| एडमिट कार्ड जारी हुआ | 5 फरवरी 2026 |
| परीक्षा तिथियाँ | 7 और 8 फरवरी 2026 |
| आधिकारिक वेबसाइट | ctet.nic.in |
| डाउनलोड के लिए आवश्यक | आवेदन संख्या, जन्मतिथि, सुरक्षा पिन |
| परीक्षा मोड | ऑफलाइन (पेन और पेपर आधारित) |
| परीक्षा पालियाँ | सुबह 9:30 बजे से 12:00 बजे तक, पेपर-II: दोपहर 2:30 बजे से 5:00 बजे तक |
ctet admit card 2026 download kaise kare
क्या आप ctet admit card 2026 download करना चाहते है यदि तो बता दे की सीटेट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया सरल बस सही से समझे और फोलो करे।
इसे भी पढ़े,,, Aadhaar App Update 2026 : अब आधार कार्ड मे घर बैठे बदले मोबाइल नंबर और पता, UIDAI ने नया ऐप किया लॉन्च
- सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाना है।
- आधिकारिक वेबसाइट पर अब आपको होमपेज पर Latest News या Candidate Activity सेक्शन में Download Admit Card CTET FEBRUARY- 2026 लिंक पर क्लिक करना है।
- इसके बाद अब आपको नए पेज पर अपनी आवेदन संख्या, और जन्मतिथि और दिखाए गए सुरक्षा पिन को सही-सही भरना है।
- और फिर आपको सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है, आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल कर आ जाएगा ।
- अब आप अपने एडमिट कार्ड पर सभी जानकारी देखे जैसे की नाम, फोटो, परीक्षा केंद्र, तिथि आदि को ध्यान से जाँच लें। कुछ गलत होने पर तुरंत संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें।
- यदि सही तो अब आप अंत में, एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और दो से तीन क्लियर प्रिंट आउट निकाल लें, परीक्षा केंद्र पर मूल फोटो पहचान पत्र के साथ इसकी एक प्रति ले जाना अनिवार्य है।
जानकारी के लिए आपको बता दे की एडमिट कार्ड डाउनलोड करते समय किसी तकनीकी समस्या का सामना करने पर, सीबीएसई हेल्पलाइन नंबर या ईमेल से संपर्क करें, सुबह के समय वेबसाइट पर भीड़ कम होती है, इसलिए उस समय डाउनलोड करने का प्रयास करें।
एडमिट कार्ड पर क्या दर्ज होता है और क्या जाँचें
जानकारी दे तोर पर आपको बता दे की एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से पहले आपको क्या क्या देखना चाहिए, सबसे पहले आपको अपना पूरा नाम, माता/पिता का नाम, जन्मतिथि, लिंग और श्रेणी और फिर आवेदन संख्या, रोल नंबर, चुना गया पेपर (पेपर-I कक्षा 1-5 के लिए या पेपर-II कक्षा 6-8 के लिए है, और इसके साथ ही केंद्र का पूरा पता, कोड और उस तक पहुँचने के लिए दिशा-निर्देश (यदि दिए गए हों, परीक्षा की सही तिथि, पाली (शिफ्ट) का समय, और प्रवेश/गेट बंद होने का समय जैसा कि हमने नीचे दी गई तालिका में बताया गया है।
चेतावनी – दोस्तों यदि नाम की स्पेलिंग, फोटो, जन्मतिथि या श्रेणी में कोई विसंगति दिखाई देती है, तो तुरंत सीटेट हेल्पडेस्क से संपर्क करें, गलत जानकारी के साथ परीक्षा देने पर अयोग्य घोषित किए जाने का जोखिम हो सकता है।
सीटेट 2026 परीक्षा समय सरणी
| क्र. | कार्यक्रम | पेपर-1 सुबह की पाली | पेपर-2 दोपहर की पाली |
|---|---|---|---|
| 1. | परीक्षा केंद्र पर प्रवेश शुरू | सुबह 7:30 बजे | दोपहर 12:30 बजे |
| 2. | एडमिट कार्ड जाँच और प्रवेश | सुबह 9:00 – 9:15 बजे | दोपहर 1:30 – 1:45 बजे |
| 3. | गेट बंद होने का समय | सुबह 9:15 बजे तक | दोपहर 1:45 बजे तक |
| 4. | प्रश्न पत्र वितरण | सुबह 9:25 बजे | दोपहर 1:55 बजे |
| 5. | परीक्षा प्रारंभ | सुबह 9:30 बजे | दोपहर 2:30 बजे |
| 6. | परीक्षा समाप्ति | दोपहर 12:00 बजे | शाम 5:00 बजे |
दोस्तों ध्यान दे की गेट बंद होने का समय बिल्कुल निर्धारित है, देरी से आने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा में प्रवेश नहीं दिया जाएगा, ऐसे मे परीक्षा केंद्र पर कम से कम एक घंटा पहले पहुँचने की आपको सलाह दी जाती है, और ज्यादा जानकारी के लिए यहाँ से देखे।
Frequently Asked Questions (FAQs)
- सीटेट का एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं, “Download Admit Card” लिंक पर क्लिक करें, अपना आवेदन नंबर, जन्मतिथि और सिक्योरिटी पिन डालें और सबमिट करें। फिर एडमिट कार्ड डाउनलोड व प्रिंट कर लें। - सीटीईटी एग्जाम एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
यह प्रक्रिया ऊपर वाले प्रश्न के समान ही है, आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करके हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। - CTET Exam Kab Hoga 2026?
CTET परीक्षा 7 और 8 फरवरी 2026 को आयोजित होगी, पेपर-1 सुबह 9:30 बजे से और पेपर-2 दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगा। - CTET में पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए?
सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को कुल 150 अंकों में से 90 अंक (60%) प्राप्त करने चाहिए। SC/ST/OBC के लिए यह सीमा 82.5 अंक (55%) है। - Ctet admit card 2026 download kaise kare pdf?
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद, आपके डिवाइस में स्वतः ही एक पीडीएफ फाइल खुलेगी। आप ब्राउज़र के ‘प्रिंट’ विकल्प में जाकर या Ctrl+P दबाकर ‘Destination’ या ‘प्रिंटर’ के तहत ‘Save as PDF’ चुनकर उसे सेव कर सकते हैं।