दांत का कीड़ा कैसे निकाले घरेलू उपाय : नमस्कार दोस्तों जैसा की आप और हम सभी लोग जानते है की आज कल बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को दांतों में कीड़े (कैविटी) लगने की समस्या आम हो गई है, गलत खानपान, ज्यादा मीठा खाना और ठीक से ब्रश न करना इसकी मुख्य वजहें हैं, दांत में कीड़ा लगने पर दर्द और सड़न शुरू हो जाती है, कई लोग दवाई या डॉक्टर के पास जाते है।
और कई लोग पहले घरेलू उपाय आजमाना आजमाते है, और कई लोगो को घरेलू उपाय से आराम भी लग जाता है, ऐसे ही आज हम आपको दांत के कीड़े (कैविटी) को खत्म करने के 5 आसान घरेलू उपाय बताने जा रहे है, जिनने आप आजमा सकते है।
दांत के कीड़े खत्म करने के आसान घरेलू उपाय
1. लौंग का तेल – दर्द में तुरंत आराम
दोस्तों जानकारी के लिए आपको बता दे की लौंग में प्राकृतिक रूप से कीटाणुनाशक और दर्द निवारक गुण होते हैं, इस लिए लौंग का तेल दांतों के दर्द में तुरंत आराम देता है।
इसे भी पढ़े,,, दाद खाज खुजली जड़ से खत्म करने का आयुर्वेदिक नुस्खा, जानिए दाद खाज खुजली जड़ से खत्म कैसे करें?
कैसे इस्तेमाल करें
आपको एक छोटी रुई लेनी है और उस पर 2-3 बूँद लौंग का तेल डालना है, और फिर इसके बाद इसे कीड़ा लगे दांत पर लगाकर 15-20 मिनट के लिए रखना है, इससे दर्द तुरंत कम होता है और कीड़े पर भी असर होता है।
2. नीम
दोस्तों दातो का दर्द कम करने मे नीम भी बहुत कारगर है, नीम बैक्टीरिया मारने में बहुत फ़ास्ट है।
कैसे इस्तेमाल करें
रोज सुबह नीम की दातुन करें, और अगर दातुन न मिले, तो नीम की पत्तियों को पानी में उबालकर उस पानी से कुल्ला करें, इससे दांत मजबूत होते हैं, और कीड़ा लगने का खतरा कम होता है।
3. हल्दी और नमक का पेस्ट
इसके साथ ही दोस्तों हल्दी और नमक दोनों ही बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करते हैं।
कैसे इस्तेमाल करें
आपको बता दे की इसे इस्तेमाल करने के एक चुटकी हल्दी में थोड़ा सेंधा नमक मिलाएँ, और इसमें कुछ बूँद सरसों का तेल मिलाकर पेस्ट बना लें, और फिर इस पेस्ट को उस दांत पर लगाए जो दर्द कर रहा है, इसे 10 मिनट तक लगा रहने दें, और फिर गुनगुने पानी से कुल्ला कर लें।
4. लहसुन – ताकतवर एंटीबैक्टीरियल
क्या आपको पता है की लहसुन में मौजूद गुण दांत के कीड़े और सूजन को कम करते हैं।
कैसे इस्तेमाल करें
एक ताजा लहसुन की कली लें और धीरे-धीरे चबाएँ, या फिर लहसुन को पीसकर उसका रस उस दांत पर लगाए जो दर्द कर रहा है।
5. तेजपत्ता और नारियल तेल
इसके साथ ही आपको बता दे की तेजपत्ता दांतों की सफाई में मदद करता है।
कैसे इस्तेमाल करें
- सूखे तेजपत्ते को पीसकर महीन पाउडर बना लें।
- इसमें थोड़ा सा नारियल तेल मिलाकर पेस्ट बनाएँ।
- इस पेस्ट को प्रभावित दांत पर लगाएँ।
दांतों की देखभाल के लिए जरूरी सावधानियाँ
दांतों को कीड़ो से बचाने के लिए आपको कुछ जरुरी कामो को करना होगा जिसकी जानकारी निचे पढ़े।
- दिन में दो बार ब्रश जरूर करें।
- मीठा खाने के बाद पानी से अच्छी तरह कुल्ला कर लें।
- हर 6 महीने में एक बार डेंटिस्ट से दांतों की जाँच करवाएँ।
- दांत में दर्द हो तो उसे नजरअंदाज न करें।
दांतों के बारे मे और ज्यादा जानकारी के लिए यह किल्क करे
डिस्क्लेमर – यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और घरेलू उपायों के बारे में बताता है, यह किसी योग्य डेंटिस्ट या डॉक्टर की सलाह का विकल्प नहीं है, दांतों की कोई भी गंभीर समस्या होने पर हमेशा क्वालिफाइड डेंटिस्ट से ही इलाज करवाएँ, लेख में बताए गए उपायों को आजमाने से पहले अपने विवेक का इस्तेमाल करें और अगर किसी चीज से एलर्जी है तो उसका प्रयोग न करें।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
1. दांत में कीड़ा लगने के शुरुआती लक्षण क्या हैं?
जवाब: दांत पर सफेद/भूरे धब्बे, ठंडा-गर्म लगना, हल्का दर्द या काले छेद का दिखना।
2. क्या घरेलू उपाय से दांत का कीड़ा पूरी तरह ठीक हो जाता है?
जवाब: नहीं। ये उपाय केवल दर्द कम करते हैं और बैक्टीरिया फैलने से रोकते हैं। पहले से बने छेद के लिए डेंटिस्ट जरूरी है।
3. सबसे तेज दर्द निवारक घरेलू उपाय कौन सा है?
जवाब: लौंग का तेल। रुई पर 1-2 बूंद लगाकर दांत पर लगाएं, तुरंत आराम मिलेगा।
4. क्या दांत का कीड़ा खुद ठीक हो सकता है?
जवाब: नहीं। दांत का खराब हुआ एनेमल खुद नहीं भरता। उपाय सिर्फ बढ़ने की रफ्तार धीमी करते हैं।
5. डेंटिस्ट के पास कब जाना चाहिए?
जवाब: तुरंत जब तेज दर्द हो, मसूड़ों में सूजन/पस आए, दांत में बड़ा छेद दिखे या चबाने में तकलीफ हो।