Aadhaar App Update 2026 : नमस्कार दोस्तों आधार कार्ड अपडेट के लिएअब नही लगाना होगा लम्बी लाइनों मे क्योकि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार कार्ड उपयोगकर्ताओं के लिए एक बड़ी सुविधा शुरू की है, अब आधार केंद्र पर जाकर लंबी कतार में लगने की ज़रूरत नहीं है, बता दे की UIDAI ने एक नया मोबाइल ऐप लॉन्च किया है, जिसकी मदद से आप घर बैठे ही अपना मोबाइल नंबर बदल सकते हैं या पता अपडेट कर सकते हैं, यह ऐप सभी के लिए आधिकारिक रूप से उपलब्ध है।
नए आधार ऐप की खास विशेषताएं
दोस्तों अब आप ऐप में ही अपने आधार की डिजिटल कॉपी और QR कोड देख सकते हैं, और साथ ही, सुरक्षा के लिए अपने बायोमेट्रिक उंगली के निशान को तुरंत लॉक भी कर सकते हैं, पहले जहाँ पूरा आधार कार्ड दिखाना पड़ता था, अब इस ऐप से आप केवल ज़रूरी जानकारी (जैसे सिर्फ नाम या जन्मतिथि) ही दे सकते हैं, और मोबाइल नंबर बदलना और पता अपडेट करना अब बेहद आसान है।
इसे भी पढ़े,,, PM Ujjwala Yojana Online Apply 2026 : फ्री गैस कनेक्शन के लिए नए आवेदन शुरू, जानिए कैसे करे घर बैठे आवेदन पूरी जानकारी
ऐप कैसे इंस्टॉल और रजिस्टर करें?
चलिए दोस्तों अब आपको बता दे की आप इस ऐप को इंस्टॉल और रजिस्टर कैसे कर सकते है, दोस्तों इसकी निचे हमने विस्तार से जानकारी दी है।
- आप गूगल प्ले स्टोर पर जाएं और ‘आधार’ सर्च करें, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) द्वारा जारी ऑफिशियल ऐप इंस्टॉल करें, पहले से इंस्टॉल है तो अपडेट कर लें।
- इसके बाद मे ऐप खोलें और कैमरा और एसएमएस की अनुमति दें।
- पंजीकरण जारी रखें पर क्लिक करें, अपना 12-अंकीय आधार नंबर डालें और नियम व शर्तें स्वीकार करें।
- इसके बाद आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जाएगा उसे डालकर सत्यापन पूरा करें।
- और अंतिम सुरक्षा के तौर पर, अपना चेहरा स्कैन करके फेस ऑथेंटिकेशन पूरा करें, और फिर 6 अंकों का एक सुरक्षा पिन सेट कर लें।
आधार कार्ड मे घर बैठे मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करे
जानकारी के तोर पर आपको बता दे की आप आधार कार्ड मे घर बैठे मोबाइल नंबर और पता अपडेट कैसे कर सकते है इस ऐप के माध्यम से।
- दोस्तों आपको Aadhaar App पर जाना है और मोबाइल नंबर अपडेट के विकल्प पर किल्क करना है।
- इसके बाद आप अपना नया मोबाइल नंबर डालें।
- नए नंबर पर आए OTP से पुष्टि करें।
- और फिर से चेहरे की पहचान की प्रक्रिया पूरी करें।
- इस सेवा के लिए ₹75 का प्रोसेसिंग शुल्क ऑनलाइन भरना होगा, तभी आप मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते है।
दोस्तों आवेदन जमा होने के बाद, नंबर आमतौर पर 7 दिनों में अपडेट हो जाता है, हालाँकि इसमें 30 दिन तक भी लग सकते हैं, इसी तरह, आप पता बदलने जैसी अन्य सेवाओं का भी लाभ इस ऐप से उठा सकते है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
Q1. क्या यह ऐप पूरी तरह से सुरक्षित है?
हाँ, यह UIDAI का आधिकारिक ऐप है, इसमें फेस ऑथेंटिकेशन और पिन जैसी कई सुरक्षा परतें हैं, आप अपना बायोमेट्रिक डेटा भी ऐप से लॉक कर सकते हैं।
Q2. अगर मेरा पुराना मोबाइल नंबर चालू नहीं है, तो क्या करूँ?
अगर पंजीकृत पुराना नंबर एक्टिव नहीं है, तो आपको ऐप के ज़रिए सीधे अपडेट नहीं कर सकते, ऐसे में नज़दीकी आधार केंद्र या नामांकन केंद्र पर जाना होगा।
Q3. क्या पता बदलने की भी यही प्रक्रिया है?
जी हाँ, ऐप के ‘सेवा’ सेक्शन से आप ‘पता अपडेट’ का विकल्प चुन सकते हैं, प्रक्रिया समान है और इसमें भी शुल्क लागू हो सकता है।
Q4. क्या आधार ऐप iOS (आईफोन) के लिए भी उपलब्ध है?
हाँ, यह ऐप एंड्रॉयड के साथ-साथ Apple App Store पर भी उपलब्ध है, बस सर्च करते समय यह सुनिश्चित कर लें कि यह UIDAI द्वारा ही जारी किया गया ऐप है।
Q5. मोबाइल नंबर अपडेट होने में कितना समय लगता है?
आमतौर पर 7 कार्यदिवस लगते हैं, लेकिन कुछ मामलों में इसमें अधिकतम 30 दिन भी लग सकते हैं, अपने आवेदन की स्थिति आप ऐप या UIDAI की वेबसाइट पर देख सकते हैं।
निष्कर्ष
दोस्तों UIDAI का यह नया ऐप आधार से जुड़ी बुनियादी सेवाओं को डिजिटल और सुलभ बनाता है, अब मोबाइल नंबर या पता बदलने जैसे काम के लिए कहीं बाहर जाने की ज़रूरत नहीं, बस अपने फोन में ऐप इंस्टॉल करें और सरल चरणों का पालन करें, यह सुविधा समय की बचत के साथ-साथ एक सुरक्षित तरीका भी है।
1 thought on “Aadhaar App Update 2026 : अब आधार कार्ड मे घर बैठे बदले मोबाइल नंबर और पता, UIDAI ने नया ऐप किया लॉन्च, देखे पूरी जानकारी”