Apple Valentine’s Day Offer : नए iPhone17 मैक, घड़ियां और अन्य सामान पर हजारों रुपए की छूट, एप्पल की वैलेंटाइन डे सेल शुरू  

Apple Valentine’s Day Offer : नमस्कार दोस्तों एप्पल ने भारत में वैलेंटाइन डे सेल की शुरुआत कर दी है, इस सेल के दौरान आप Apple के लगभग सभी प्रोडक्ट्स जैसे iPhone, MacBook, iPad, Apple Watch और AirPods पर बड़ी छूट और तुरंत कैशबैक पा सकते हैं, लेकिन यह ऑफर एक सीमित समय के लिए ही है और एप्पल की ऑफिशियल इंडिया वेबसाइट पर उपलब्ध है।

जानकारी के लिए बता दे की सीधे दाम कम करने के बजाय, Apple अपने साथी बैंकों के ज़रिए इंस्टेंट कैशबैक दे रहा है, अगर आप ICICI बैंक, Axis बैंक या American Express के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से खरीदारी करते हैं, तो आपको भुगतान के समय ही कैशबैक मिल जाएगा और आपकी अंतिम भुगतान रकम कम हो जाएगी चलिए जानते है Apple Valentine’s Day Offer के बारे मे विस्तार से।

मैकबुक पर इंस्टेंट कैशबैक ऑफर

दोस्तों जानकारी के लिए आपको बता दे की इस सेल में MacBook पर सबसे ज़्यादा कैशबैक का ऑफर मिल रहा है, Apple चुनिंदा मॉडलों पर ₹10,000 तक का कैशबैक दे रहा है।

इसे भी पढ़े,,, PM Ujjwala Yojana Online Apply 2026 : फ्री गैस कनेक्शन के लिए नए आवेदन शुरू, जानिए कैसे करे घर बैठे आवेदन पूरी जानकारी

  • MacBook Air (13-इंच, M4 चिप – इसकी लिस्ट कीमत ₹99,900 है, लेकिन ऑफर लगने के बाद कीमत ₹89,900 रह जाती है।
  • MacBook Pro (14-इंच, M4 चिप – इसकी कीमत ₹1,69,900 से घटकर 1,59,900 हो जाती है।
  • MacBook Pro (16-इंच, M4 Pro चिप – इसकी कीमत ₹2,49,900 से घटकर ₹2,39,900 हो जाती है।

इसके साथ ही आपको बता दे की कुछ ऑनलाइन या ऑफलाइन दुकानें इनसे भी कम दाम पर MacBook दे सकती हैं, इस लिए खरीदारी करने से पहले कई जगहों पर पता जरुर कर ले।

नए और पुराने iPhone मॉडलों पर छूट

दोस्तों यदि आप iPhone लेने के बारे मे सोच रहे है तो आपको बता दे की इस सेल के दौरान iPhone पर भी तुरंत कैशबैक मिल रहा है, निचे देखे की कितनी मिलेगी छुट।

अभी चेक करे Apple की ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑफर

  • नए iPhone 17 सीरीज़ पर ₹5,000 तक का कैशबैक मिल रहा है।
    • iPhone 17 Pro: ₹1,24,900 (ऑफर के बाद)
    • iPhone 17 Pro Max: ₹1,49,900 (ऑफर के बाद)
    • iPhone Air: ₹1,14,900 (ऑफर के बाद)
    • स्टैंडर्ड iPhone 17: ₹77,900 (ऑफर के बाद)
    • और इसके साथ ही पुराने मॉडल जैसे iPhone 16 और iPhone 16 Plus पर ₹4,000 तक का कैशबैक मिलेगा।

दोस्तों अलग-अलग रीटेल वेबसाइटों पर एक्सचेंज ऑफर या बंडल डील के कारण दाम अलग भी हो सकते हैं।

घड़ियों, एयरपॉड्स और आईपैड पर शानदार ऑफर

इसके साथ ही दोस्तों Apple के दूसरे गैजेट्स पर भी इस सेल में अच्छी छूट मिल रही है।

  • Apple Watch – Series 11 पर ₹4,000 का कैशबैक मिल सकता है, Apple Watch SE (3rd जनरेशन) पर ₹2,000 की छूट है।
  • AirPods – AirPods Pro (तीसरी पीढ़ी) और AirPods 4 पर ₹1,000 का कैशबैक ऑफर है।
  • iPad – iPad Air मॉडल पर ₹4,000 का कैशबैक मिल रहा है। स्टैंडर्ड iPad और iPad Mini पर ₹3,000 तक की छूट उपलब्ध है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. एप्पल वैलेंटाइन डे सेल कब तक चलेगी?
यह एक सीमित समय का ऑफर है, सेल की अंतिम तिथि के बारे में सटीक जानकारी Apple की ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक करें।

Q2. क्या यह ऑफर केवल ऑनलाइन ही है?
यह ऑफर प्रमुख रूप से Apple की आधिकारिक भारतीय वेबसाइट पर उपलब्ध है, हालाँकि, कुछ ऑथराइज्ड रीसेलर भी समान ऑफर दे सकते हैं।

Q3. क्या EMI का विकल्प भी उपलब्ध है?
हाँ, Apple की वेबसाइट पर विभिन्न बैंकों के साथ EMI का विकल्प उपलब्ध है, जो कैशबैक ऑफर के अलावा लागू हो सकता है।

Q4. क्या कैशबैक सिर्फ क्रेडिट कार्ड पर ही मिलेगा?
नहीं, कैशबैक ऑफर ICICI बैंक, Axis बैंक और American Express के योग्य क्रेडिट और डेबिट कार्ड्स दोनों पर उपलब्ध है।

Q5. क्या मुझे कैशबैक के लिए कोई कोड या कूपन लागू करना होगा?
नहीं, कैशबैक स्वचालित है, जैसे ही आप सेल के दौरान योग्य कार्ड से भुगतान करते हैं, कैशबैक तुरंत आपके बिल से काट लिया जाएगा।

निष्कर्ष

दोस्तों एप्पल की यह वैलेंटाइन डे सेल नए Apple प्रोडक्ट्स खरीदने का एक शानदार मौका है, चाहे आप नया iPhone, MacBook, Apple Watch या AirPods लेना चाहते हों, बैंक कैशबैक के ज़रिए आपको काफी बचत हो सकती है, बस इतना ध्यान रखें कि ऑफर लेने से पहले दामों की तुलना ज़रूर कर लें और Apple की ऑफिशियल वेबसाइट पर टर्म्स कंडीशन पढ़ लें।

Leave a Comment

WhatsApp Icon