budget 2026 highlights : नमस्कार दोस्तों आज अभी अभी केंद्रीय बजट 2026-27 पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कृषि क्षेत्र और किसानों की बेहतरी के लिए कई अहम घोषणाएं की हैं, इस बजट का मुख्य फोकस किसानों की आय दोगुनी करने और कृषि में विविधता लाने पर है, खासतौर पर छोटे और मझोले किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए, आइए जानते हैं बजट 2026 की वे प्रमुख घोषणाएं जो किसानों के लिए वरदान साबित होंगी।
1. उच्च मूल्य वाली फसलों पर विशेष ध्यान
दोस्तों बजट में किसानों को पारंपरिक फसलों से हटकर उच्च मूल्य वाली नकदी फसलों की खेती के लिए प्रोत्साहित किया गया है, तटीय इलाकों में नारियल, काजू, कोको और चंदन जैसी फसलों के उत्पादन और प्रसंस्करण पर विशेष जोर दिया जाएगा, इससे किसानों को बाजार में बेहतर मूल्य मिलेगा और उनकी आय स्थायी रूप से बढ़ेगी।
इसे भी पढ़े,,, Ration Card Gas Cylinder : 1 फरवरी 2026 से राशन कार्ड और गैस सिलेंडर पर 4 नए नियम लागू – अब इन लोगो को नहीं मिलेगा लाभ
2. नारियल संवर्धन राष्ट्रीय योजना
और इसके साथ ही आपको बता दे की भारत दुनिया का सबसे बड़ा नारियल उत्पादक देश है, जिससे लगभग 3 करोड़ लोग जुड़े हैं, बजट 2026 में नारियल संवर्धन योजना की घोषणा की गई है, इसके तहत पुराने और कम उत्पादन वाले पेड़ों को उन्नत किस्मों से बदला जाएगा, जिससे उत्पादकता में वृद्धि होगी, इस योजना से नारियल उत्पादक किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।
3. काजू और कोको के लिए समर्पित मिशन
दोस्तों बताया जा रहा है की भारत को कच्चे काजू और कोको के आयात से मुक्त करने के लिए एक विशेष मिशन शुरू किया जाएगा, इसका लक्ष्य प्रसंस्करण क्षमता बढ़ाना, निर्यात को मजबूत करना और 2030 तक भारतीय काजू और कोको को वैश्विक प्रीमियम ब्रांड के रूप में स्थापित करना है, इससे किसानों की आमदनी में भारी इजाफा होगा।
4. चंदन और अखरोट जैसी मूल्यवान फसलों को बढ़ावा
पहाड़ी एवं पठारी इलाकों में अखरोट, बादाम और पाइन नट्स की खेती को प्रोत्साहित किया जाएगा, साथ ही, चंदन की खेती को पुनर्जीवित करने के लिए राज्य सरकारों के साथ मिलकर केंद्रित कार्यक्रम चलाया जाएगा, इन फसलों की उच्च बाजार कीमत किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करेगी।
5. सिंचाई अवसंरचना को मजबूती
उच्च मूल्य वाली फसलों के लिए विश्वसनीय सिंचाई व्यवस्था जरूरी है, बजट में पीएम कृषि सिंचाई योजना के तहत अवसंरचना को और मजबूत करने का प्रावधान किया गया है, इससे पानी की उपलब्धता बढ़ेगी, फसल उत्पादन बेहतर होगा और जलवायु जोखिम से निपटने में मदद मिलेगी।
बजट 2026 का किसानों पर प्रभाव
जानकारी के लिए बता दे की इन सभी घोषणाओं का मुख्य उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों की आय में सतत वृद्धि करना है, फसल विविधीकरण से किसानों की बाजार पर निर्भरता कम होगी और उन्हें अधिक लाभ मिलेगा, इससे न केवल ग्रामीण रोजगार बढ़ेगा बल्कि कृषि निर्यात भी मजबूत होगा, जिससे देश की अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी।
निष्कर्ष
बजट 2026 किसानों को कृषि के नए और लाभकारी अवसर प्रदान करता है , उच्च मूल्य वाली फसलों पर ध्यान, नारियल और काजू जैसे मिशन, तथा सिंचाई सुविधाओं के विस्तार से किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य अब और करीब दिखाई दे रहा है, यह बजट कृषि को देश के विकास का मुख्य इंजन बनाने की दिशा में एक सशक्त कदम है।
दोस्तों जानकारी के लिए आपको बता दे की यह आर्टिकल बजट 2026-27 में कृषि क्षेत्र के लिए की गई घोषणाओं पर आधारित है, और विस्तार से जानकारी के लिए आधिकारिक बजट दस्तावेज देखें।
Nice job for little farmers for increasing his value
Nice job for little farmers for increasing his value