Ayushman Card Se ilaj kaise karaye 2026 : नमस्कार दोस्तों आज हम भारत सरकार की एक ऐसी योजना के बारे मे जानेगे जिसके माध्यम से हम 5 लाख तक का फ्री इलाज करवा सकते है, उस योजना को आयुष्मान कार्ड योजना के नाम से जाना जाता है, इस कार्ड के माध्यम से गरीब और कमजोर वर्ग के परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलता है, तो चलिए जानते है की आयुष्मान कार्ड में क्या-क्या फ्री है? और इसके अंतर्गत अस्पताल में भर्ती होने, दवाइयाँ, डॉक्टर की फीस, सर्जरी, आपातकालीन देखभाल और कई अन्य चिकित्सा सेवाएं शामिल हैं, जो हम इस आर्टिकल में जानेगे।
आयुष्मान कार्ड के लिए पात्रता कैसे जांचें?
जानकारी के लिए आपको बता दे की आयुष्मान कार्ड पाने के लिए सबसे पहले आपको यह जानना जरूरी है कि आप इस योजना के लिए पात्र हैं या नहीं, आप आयुष्मान कार्ड के लिए पात्रता को आधिकारिक वेबसाइट pmjay.gov.in पर जाकर अपना नाम, मोबाइल नंबर या राशन कार्ड नंबर डालकर जांच सकते हैं, और यदि आप आधिकारिक वेबसाइट pmjay.gov.in से नही देख पाते है तो आप हेल्पलाइन नंबर 14555 या 1800-111-565 पर कॉल करके भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
इसे भी पढ़े,, PM SBY : मोदी सरकार की यह शानदार योजना, मात्र 20 रुपये में दिला रही 2 लाख रुपये का लाभ
आयुष्मान कार्ड का आवेदन कैसे करें? how to apply for ayushman card
क्या आपका अभी आयुष्मान कार्ड नही बना है यदि हा तो आपको घबराने की जरुरत नहीं है, क्योकि आपको आयुष्मान कार्ड बनबाने के लिए कही जाने की जरुरत नहीं आप अपने मोबाइल से ही आवेदन कर सकते चलिए जानते आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन कैसे कर सकते है।
- आप ऑनलाइन आवेदन आधिकारिक वेबसाइट pmjay.gov.in पर जाकर कर सकते।
- और इसके आलवा कॉमन सर्विस सेंटर (CSC अपने नजदीकी CSC पर जाकर भी आवेदन कर सकते है।
- और कई राज्यों में आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से भी आवेदन किया जा सकता है।
- आवेदन करने में आपको इन सभी की जरुरत होगी, आधार कार्ड, राशन कार्ड, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और मोबाइल नंबर।
आयुष्मान कार्ड को हॉस्पिटल में कैसे इस्तेमाल करें?
दोस्तों क्या आप जानते है की आयुष्मान कार्ड से अस्पताल में इलाज कराने की प्रक्रिया क्या है, यदि नहीं तो निचे हमने आयुष्मान कार्ड को हॉस्पिटल में कैसे इस्तेमाल करें इसके बारे जानकारी दी है।
अस्पताल जाने से पहले की तैयारी
- आयुष्मान कार्ड और आधार कार्ड ले जाएँ।
- पात्रता पत्र (Eligibility Letter) प्रिंट कर लें।
- आस-पास के इम्पैनल्ड अस्पताल की लिस्ट चेक करें।
अस्पताल में प्रक्रिया
- जानकारी के लिए आपको बता दे की आपको आयुष्मान इम्पैनल्ड अस्पताल मे जाना है, केवल उन्हीं अस्पतालों में इलाज मिलेगा जो योजना से जुड़े हैं।
- फिर आप अपने मरीज की बीमारी की जांच कराय और डॉक्टर से परामर्श लें और बीमारी जाने।
- इसके बाद अस्पताल का आयुष्मान डेस्क आपके दस्तावेज सत्यापित करेगा।
- आपके सभी दस्तावेज सही होने पर मुफ्त इलाज शुरू हो जाएगा।
- और फिर इलाज पूरा होने पर बिना किसी भुगतान के डिस्चार्ज मिलेगा, यदि कोई समस्या आए तो हेल्पलाइन 14555 पर संपर्क करें।
आयुष्मान कार्ड से कौन-कौन सी बीमारी का इलाज करवा सकते हैं?
चलिए अब जानते है की आयुष्मान कार्ड से कौन-कौन सी बीमारी का इलाज करवा सकते हैं, आयुष्मान कार्ड से 1,500 से अधिक मेडिकल और सर्जिकल पैकेज कवर किए जाते हैं जैसे की, हृदय रोग, कैंसर उपचार, घुटने का रिप्लेसमेंट, फ्रैक्चर उपचार, ब्रेन ट्यूमर सर्जरी, स्पाइन सर्जरी, गुर्दा रोग, किडनी ट्रांसप्लांट, डायलिसिस, सिजेरियन डिलीवरी, नॉर्मल डिलीवरी।
- आँखों की सर्जरी (मोतियाबिंद।
- पॉलीट्रॉमा (दुर्घटना में चोट) का इलाज।
- बर्न्स का उपचार।
- मानसिक बीमारियों का इलाज।
- संक्रामक रोगों का उपचार।
यदि आयुष्मान कार्ड का उपयोग करते समय कोई समस्या आती है, तो आप निचे दिए गए नबर पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
- हेल्पलाइन 14555 या 1800-111-565
- ईमेल grievances@nhpm.gov.in
- मोबाइल ऐप PMJAY ऐप के माध्यम से
- ट्विटर @AyushmanNHA पर ट्वीट करके
आयुष्मान कार्ड से इलाज में क्या-क्या शामिल है?
चलिए अब आपको बता दे की दोस्तों आयुष्मान कार्ड से अस्पताल मे आपको कोन कोन सी सुभदा मोलेगी, आयुष्मान कार्ड से अस्पताल मे बहुत सी सुभिधा दी जाती है।
- अस्पताल में भर्ती होने की लागत।
- डॉक्टर की फीस और परामर्श।
- दवाइयाँ और मेडिकल सप्लाई।
- आईसीयू और वार्ड शुल्क।
- सर्जरी और ऑपरेशन थियेटर शुल्क।
- डायग्नोस्टिक टेस्ट और इमेजिंग (एक्स-रे, सीटी स्कैन, एमआरआई।
- प्रोस्थेटिक डिवाइस (यदि आवश्यक हो।
- डिस्चार्ज के बाद 15 दिनों तक की दवाइयाँ।
FAQs
Q: आयुष्मान कार्ड के लिए कितनी आय सीमा है?
A: ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लिए अलग-अलग आय सीमा है, जिसकी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
Q: क्या आयुष्मान कार्ड पूरे भारत में मान्य है?
A: हाँ, आयुष्मान कार्ड पूरे भारत के इम्पैनल्ड अस्पतालों में मान्य है।
Q: आयुष्मान कार्ड की वैधता कितने समय की है?
A: आयुष्मान कार्ड की कोई समय सीमा नहीं है, यह तब तक वैध रहता है जब तक आप पात्र हैं।
Q: क्या आयुष्मान कार्ड से OPD इलाज मिलता है?
A: वर्तमान में आयुष्मान कार्ड मुख्य रूप से अस्पताल में भर्ती होने के इलाज को कवर करता है।
निष्कर्ष
जानकारी के लिए आपको बता दे की आयुष्मान कार्ड भारत सरकार की एक क्रांतिकारी स्वास्थ्य योजना है जो करोड़ों गरीब और जरूरतमंद परिवारों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रही है, 2026 मे इस योजना का विस्तार और अधिक होने की उम्मीद है, यदि आप पात्र हैं, तो अवश्य आवेदन करें और अपने परिवार को 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज का लाभ दें, याद रखें, स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है और आयुष्मान कार्ड इस धन की रक्षा करने में आपकी मदद करता है।