MP Weather News Today : MP के इन 10 जिलो मे होगी तेज बारिश और ओलावृष्टि, मौसम विभाग ने दी चेतावनी, mp weather today hindi

MP Weather News Today : मध्य प्रदेश का मौसम तीन फरवरी, 2026 को भी अनिश्चित बना रहेगा, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, प्रदेश भर में मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा, अधिकांश जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है, साथ ही कई क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रहेगा, जिससे ठिठुरन और ठंड का अहसास बढ़ जाएगा, कुछ स्थानों पर तेज हवाएं चलने तथा ओलावृष्टि एवं वज्रपात की भी आशंका जताई गई है।

बारिश और खराब मौसम के लिए जारी हुए अलर्ट

मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों के लिए विभिन्न स्तर के अलर्ट जारी किए हैं, जैसे की विदिशा, राजगढ़, रतलाम, उज्जैन, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, कटनी, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर जैसे जिलों में बारिश की चेतावनी है, इनमें से कई जगहों पर बिजली कड़कने की भी संभावना है।

इसे भी पढ़े,, PM SBY : मोदी सरकार की यह शानदार योजना, मात्र 20 रुपये में दिला रही 2 लाख रुपये का लाभ

विशेष रूप से, मुरैना जिले में घना कोहरा, ओलावृष्टि, वज्रपात और झंझावत (तेज हवाओं) की आशंका है, वहीं, राजगढ़, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, शिवपुरी और श्योपुर के लिए ऑरेंज अलर्ट (मध्यम से गंभीर स्थिति) जारी किया गया है, जहां ओलावृष्टि और वज्रपात की विशेष चेतावनी दी गई है, ग्वालियर, दतिया, भिंड, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में भी बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है।

पिछले दिन की मौसमी गतिविधियांMP Weather Today

दो फरवरी को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई, ओरछा में सर्वाधिक 42 मिमी बारिश हुई। बड़ौद और झार्ड़ा में 12-12 मिमी, जबकि अन्य क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई, आगर में 28 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं, नीमच में भयंकर ओलावृष्टि की सूचना मिली थी, जिससे सड़कों पर बर्फ की चादर बिछ गई थी।

पिछले दिन सबसे अधिक ठंड पचमढ़ी में रही, जहां न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, सबसे कम अधिकतम तापमान चित्रकूट (सतना) में 19.4 डिग्री सेल्सियस और सबसे अधिक अधिकतम तापमान खरगोन में 30.2 डिग्री सेल्सियस देखा गया।

तीन फरवरी को प्रमुख शहरों का अनुमानित तापमान

दोस्तों हमने नीचे दी गई टेवल में प्रदेश के अलग अलग शहरों के लिए तीन फरवरी के अनुमानित अधिकतम और न्यूनतम तापमान की जानकारी दी हुई है, और ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाए।

शहरअधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)
बालाघाट3117
भोपाल2813
इंदौर2915
उज्जैन2816
ग्वालियर2214
जबलपुर2613
पचमढ़ी249
सागर2816
खजुराहो2413
रीवा2312
शहडोल2815
खंडवा3013
टीकमगढ़2215
छिंदवाड़ा2813
गुना2616
खरगोन3112
मंदसौर2616
नीमच2615
निवाड़ी2314
रतलाम2615

समग्र मौसमी परिदृश्य

मौसम विभाग के मुताबिक, तीन फरवरी को तापमान में भारी गिरावट नहीं होने का अनुमान है, हालांकि बारिश, कोहरे और तेज हवाओं के कारण ठंड का अहसास बढ़ जाएगा, प्रदेश में यह बदलाव मवाठा (मॉइस्चर इनफ्लक्स) की वजह से हो रहा है और ऐसी स्थिति अगले दो-तीन दिनों तक बनी रह सकती है, नागरिकों को मौसम अपडेट पर नजर रखने तथा बारिश, कोहरे और संभावित ओलावृष्टि के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

Leave a Comment

WhatsApp Icon